फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man gave triple talaq online on social media

Bulandshahar News: सोशल मीडिया पर युवक ने ऑनलाइन दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
A young man gave triple talaq online on social media
बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर एक युवक ने ऑनलाइन अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद कहा कि वह बाहर जा रहा है। तलाक देने का उसका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि उसका निकाह फरवरी 2025 में सिकंदराबाद की युवती से हुआ था। निकाह के बाद से ही वह पत्नी से खुश नहीं है। पत्नी उसको परेशान करती है। वह तलाक दे रहा है। इसके बाद वह तीन बार तलाक बोलता है। युवक यह भी कहता है कि तलाक देने के बाद वह बाहर जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक नगर कोतवाली के सुशीला विहार क्षेत्र का रहने वाला है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। नगर कोतवाली प्रभारी ने वायरल वीडियो की जानकारी होने से इन्कार करते हुए बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed