फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man died after falling from the first floor

Bulandshahar News: पहली मंजिल से नीचे गिरे युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from the first floor
खुर्जा। जीटी रोड स्थित एक व्यवसायिक इमारत की पहली मंजिल से मंगलवार रात को युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। बुधवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार रात को जीटी रोड स्थित एक इमारत में एक अज्ञात युवक आ गया था। वहां मौजूद लोगों ने उससे इमारत में आने का कारण पूछा तभी युवक पहली मंजिल से नीचे गिर गया और घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार शाम युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक नशे की अवस्था में था। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed