फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A warning has been issued for rain and hailstorms for the next two days, starting tomorrow

Bulandshahar News: कल से दो दिन तक बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
A warning has been issued for rain and hailstorms for the next two days, starting tomorrow
बुलंदशहर। माैसम विभाग ने सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के बीच जिले में ओलावृष्टि का ओरेंज और तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को हल्की बारिश का अनुमान है। जबकि शुक्रवार व शनिवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के बीच बारिश और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों के जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखा रहा है। बुधवार को धूप निकली तो सभी ने राहत की सांस ली। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री कम होकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर नाै डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.6 व न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में फिर से तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed