फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A two-day one-time tax fair will be held at the ARTO office from 20th.

Bulandshahar News: एआरटीओ कार्यालय पर 20 से लगेगा दो दिवसीय वन टाइम टैक्स मेला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। संभागीय परिवहन विभाग वन टाइम टैक्स के लिए 20 व 21 फरवरी को मेले का आयोजन करेगा। विभागीय अफसरों के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन कर प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए एकमुश्त कर (वन टाइम टैक्स) व्यवस्था लागू की है। इसी नई व्यवस्था की जानकारी देने और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए 20 और 21 फरवरी को एआरटीओ कार्यालय परिसर में परिवहन मेला आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि पिछले माह उत्तर प्रदेश मोटर यान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-4 की उपधारा में संशोधन किया है। इसके तहत भाड़े या पारिश्रमिक पर चलने वाले दोपहिया वाहन, तिपहिया मोटर कैब, 10 लाख रुपये तक और 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मोटर कैब (तिपहिया को छोड़कर), मैक्सी कैब, निर्माण उपकरण व विशेष प्रयोजन वाहन, 3000 किग्रा तक और 3000 से 7500 किग्रा तक के माल वाहन और राज्य परिवहन उपक्रम के सार्वजनिक सेवा वाहन शामिल किए हैं।
विज्ञापन

नई व्यवस्था का उद्देश्य बार-बार कर भुगतान की जटिल प्रक्रिया से राहत देना, पारदर्शिता बढ़ाना और कर प्रणाली को सरल बनाना है। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों से मेले में भाग लेकर नई व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed