{"_id":"67fe8961092c302f6c0106c0","slug":"a-three-member-team-was-formed-for-negligence-in-delivery-investigation-started-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-132546-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रसव में लापरवाही बरतने पर तीन सदस्यीय टीम गठित, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रसव में लापरवाही बरतने पर तीन सदस्यीय टीम गठित, जांच शुरू
विज्ञापन
बुलंदशहर/ऊंचागांव। ऊंचागांव सीएचसी पर स्टाफ नर्स के देरी से पहुंचने पर नवजात की मौत के मामले को सीएमओ ने संज्ञान में लेकर तीन सदस्यीय टीम को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्टाफ नर्स के कार्य पर रोक लगा दी है।
क्षेत्र के गांव फरीदा बांगर निवासी अर्जुन ने सोमवार को पत्र भेजकर ऊंचागांव सीएचसी की एक स्टाफ नर्स पर पत्नी के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। स्टाफ नर्स के करीब ढाई घंटा देरी से पहुंचने पर नवजात की प्रसव से पूर्व मौत हो गई थी।
अर्जुन ने मुख्यमंत्री और सीएमओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, अर्जुन की पत्नी का स्टाफ नर्स पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सीएमओ ने स्टाफ नर्स के प्रसव में लापरवाही बरतने के मामले को संज्ञान में लेकर शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
साथ ही प्रथम दृष्टया स्टाफ नर्स की लापरवाही मानते हुए उसे कार्य से हटाते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर जल्द रिपोर्ट मांगी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सौवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद स्टाफ नर्स की लेबर रूम से ड्यूटी हटा दी गई है।
--
Iमामले संज्ञान में है। तीन सदस्यीय टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्टाफ नर्स के कार्य पर रोक लगा दी है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओI