{"_id":"68c0616634a64711b7041f47","slug":"a-pile-of-garbage-is-forming-at-the-main-gate-of-the-district-hospital-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-140247-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिला चिकित्सालय के मुख्य गेट पर लग रहा कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिला चिकित्सालय के मुख्य गेट पर लग रहा कूड़े का ढेर
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के प्रवेश द्वार के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार के पास पिछले कई दिनों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। गेट के पास कूड़े का ढ़ेर लगा होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। कूड़े का नियमित उठान न होने पर संक्रमण फैलने की आशंका भी है।
जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई कर कर्मचारी मुख्यद्वार एवं इमरजेंसी से चंद कदम दूर खुले में कूड़ा एकत्र करते रहते हैं। यह कई-कई दिनों तक पड़ा रहता है। वहीं, खुले में पड़े कूड़े के ढेर को कुत्ता-बंदर खाने-पीने की वस्तु समझ फैला देते हैं। ये हालात तब है जब मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य आए दिन साफ-सफाई को लेकर निरीक्षण करती रहती हैं।
जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. तेज सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। प्रभारी सीएमएस के बीमार रहने पर जिम्मेदारी मिली है। बुधवार को मामले की जांच करवा कूड़ा उठवाने का प्रयास किया जाएगा।