{"_id":"696288bef2e36e902c008e3c","slug":"a-pickup-full-of-bones-was-seized-and-samples-were-sent-for-testing-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-111059-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हड्डी से भरा पिकअप किया जब्त, सैंपल जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हड्डी से भरा पिकअप किया जब्त, सैंपल जांच को भेजा
विज्ञापन
खुर्जा। नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात को मुंडाखेड़ा चौराहा पर हड्डी से भरा पिकअप पकड़ कर जब्त किया। इसमें वाहन चालक का शांति भंग की धारा में चालान किया गया। वहीं, पशु चिकित्सक ने हड्डी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार रात को एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से सूचना मिली थी। उनका कहना था कि अवैध रूप से पशुओं का कटान कर अवशेषों को पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां देखा कि पिकअप में हड्डी भरी हुई थी।
पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू की। चालक की पहचान संभल के हयात नगर थाना स्थित सराय तरीन निवासी अदनान के रूप में हुई। अदनान का शांति भंग की धारा में चालान किया गया। पूछताछ में बताया कि वह होटल व ढाबों के बाहर से हड्डी उठाकर संभल ले जाता है। जहां फैक्टरी में पीसकर इसका चूर्ण बनाया जाता है।