{"_id":"685c2be0345063e452040f6e","slug":"a-model-career-center-will-be-built-10-lakh-rupees-will-be-spent-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-136164-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बनेगा मॉडल कॅरिअर सेंटर, खर्च होंगे 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बनेगा मॉडल कॅरिअर सेंटर, खर्च होंगे 10 लाख रुपये
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला सेवायोजन कार्यालय में मॉडल कॅरियर सेंटर का निर्माण होगा। इस पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार राशि जल्द मिल जाएगी। इसके संचालन से युवाओं को रोजगार की सुविधाएं मिलेगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि मॉडल करियर सेंटर का निर्माण कार्य पूरा होने से युवाओं और बेरोजगार अभ्यर्थियों को एक जगह ही काउंसलिंग, करियर गाइडेंस, प्रशिक्षण सहित करियर संबंधी ऑनलाइन सहायता मिल सकेंगी। अभ्यर्थियों को सभी सेवाएं नेशनल करियर सर्विसेज के मार्गदर्शन में प्राप्त होंगी।
बताया कि फंड आने के बाद निर्माण पूरा कराया जाएगा। सरकार की योजना के तहत तैयार हो रहे मॉडल करियर सेंटर में अभ्यर्थियों और युवाओं को आईटी लैब, हेल्प डेस्क, काउंसलिंग-काउंसलर रूम, ट्रेनिंग रूम, मैनेजर कक्ष आदि की व्यवस्था होगी। सेंटर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। बताया कि इसके लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में पर्याप्त जगह है।