{"_id":"6773c8ee00be83ad8d00a1d2","slug":"a-labourer-hit-by-a-speeding-bike-rider-rakesh-died-in-the-hospital-after-suffering-a-lot-in-bulandshahr-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: मजदूर को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, राकेश ने अस्पताल में तोड़ा तड़प-तड़पकर दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: मजदूर को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, राकेश ने अस्पताल में तोड़ा तड़प-तड़पकर दम
Tue, 31 Dec 2024 04:05 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 31 Dec 2024 04:05 PM IST
सार
हादसे में राकेश बुरी तरह घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव इमलिया के निकट बिहार के जिला गोपालगंज के थाना भोरे के वनकला जागीरदारी निवासी राकेश कुमार को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक की जिला अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात में बिहार के जिला गोपालगंज के थाना भोरे के वनकला जागीरदारी क्षेत्र निवासी प्रभु कुमार ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका भाई राकेश गांव इमलिया में गैस पाइप लाइन पर काम करता था। गत रविवार को उनका भाई इमलिया मार्ग पर पैदल जा रहा था। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक आई। बाइक पर चार लोग बैठे हुए थे। बाइक ने तेजी से उनके भाई राकेश को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में राकेश बुरी तरह घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। देहात पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि दुर्घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियेां की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन