फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A fire with sparkling in HT stars, 19 bigha crop ash

एचटी तारों में स्पार्किंग से लगी आग, 19 बीघे फसल राख

Sun, 09 Apr 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 09 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
A fire with sparkling in HT stars, 19 bigha crop ash
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अरनिया क्षेत्र के गांव रुकनपुर, भुल्लनगढ़ और बुगरासी क्षेत्र के गांव बसीबांगर में बिजली की चिंगारी से 14 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, वहीं जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव चक्र में ईंख की पताई में आग लगाने के दौरान आग गेहूं के खेत में पहुंच गई जिससे 5 बीघा फसल जल गई।

अरनिया क्षेत्र के गांव रुकनपुर में ताराचंद के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। रविवार सुबह तारों में स्पार्किंग के कारण उठी चिंगारी से 3 बीघा गेहूं की फसल जल गई।  लोगों ने फसल को जलते हुए देखा तो मौके की तरफ दौडे़ । किसी तरह एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।
विज्ञापन


दूसरी ओर भुल्लन गढ़ी में भी हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से किसान मुस्तकीम की 9 बीघा गेहूं की फसल जल गई। बुगरासी क्षेत्र के गांव बसीबांगर में पेड़ टूटने से टूटी एलटी लाइन से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे किसान अनीस खां की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जहांगीरपुर के गांव चक्र में ईंख की पताई में आग लगाने के दौरान लाखन सिंह के गेहूं के खेत में आग पहुंच गई। देखते ही देखते गेहूं की करीब पांच बीघा फसल जल गई। किसी तरह ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। किसानों ने प्रशासन से फसल के मुआवजे की मांग की है।

इस संबंध में बुगरासी लेखपाल रफीक अहमद ने बताया कि किसान अनीस के खेत में आग लगने की सूचना पर लेखपाल हरवंश सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। फसल के नुकसान की जांच की जा रही है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। किसानों को उनकी फसल का मुआवजा दिलाया जाएगा।

गन्ना ट्रोला में बिजली से लगी आग
अगौता गांव के निकट सैदपुर मार्ग पर रविवार को गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रोला में बिजली की चिंगारी से आग लग गई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्रोला गन्ना लेकर अनामिका शुगर मिल पर जा रहा था। ट्रोला में क्षमता से अधिक गन्ना भरा हुआ था। ट्रोला बिजली की लाइन से टच हो जाने पर गन्ने में आग जल उठी।

दो बीघा गेहूं की फसल जली
 थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में एक गेहूं के खेत में आग लग गई। आग लगने से करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। नरेंद्रपुर निवासी ओमवती पत्नी कृपाल ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली कि गेहूं के खेत में आग लग रही है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पीड़िता ने आशंका जताई है कि किसी ने रंजिशन आग लगाई है।


एचटी लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी झुलसा
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। ग्रामीणों ने मोर का इलाज किया। रविवार को याकूबपुर में एक मोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चरनवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, वीर सिंह, सतेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि वह जंगल में पड़े घायल मोर को घर ले आए और उसका इलाज किया। मोर अब स्वस्थ बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed