{"_id":"110-41656","slug":"Bulandshahr-41656-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना नौकरी से निकालने पर भड़के पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना नौकरी से निकालने पर भड़के पूर्व सैनिक
Bulandshahr
Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। बिना पूर्व सूचना के नौकरी से निकालने पर पूर्व सैनिक बिफर पड़े। पूर्व सैनिकों ने पावर अफसरों की तानाशाही से अवगत कराते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने न्याय का भरोसा दिया है। पावर कारपोरेशन में पूर्व सैनिकों को टीजी-2 और एसएसओ पद पर रखा गया था। सब स्टेशनों पर सब को तैनाती दी गई। आरोप है कि पावर निगम ने सात अक्तूबर को बिना नोटिस जारी किए सभी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। एसई राजेश कुमार से पूर्व सैनिक समस्या लेकर मिले। एसई ने भी रिलीफ नहीं दिया और टरका दिया। आठ माह का वेतन भी नहीं दिया गया है। इस संबंध में कहा गया कि बिल और एग्रीमेंट नहीं मिला है। कर्नल जय प्रकाश, अजीत सिंह, राजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन