{"_id":"110-41483","slug":"Bulandshahr-41483-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 और गांवों की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 और गांवों की बिजली काटी
Bulandshahr
Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ चल रही बड़े स्तर की कार्रवाई से जिले भर में हाहाकार मच गया है। रोजाना बड़े पैमाने पर गांवों की बिजली काटी जा रही है। परेशान किसान किसान डीएम और विद्युत निगम अफसरों के से गुहार लगा रहे हैं। वहीं, कई जगह किसान गुस्से में रोष प्रदर्शन भी कर रहे हैं। बुधवार देर शाम और बृहस्पतिवार दिनभर में जिले के 50 और गांवों की बिजली विद्युत निगम ने काट दी। ऐसे में अब बिना बिजली वाले गांवों की संख्या बढ़कर 140 पहुंच गई है। खास बात यह है कि अभियान देहात क्षेत्र के गांवों से होता हुआ अब नगर क्षेत्र में पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र के 40 गांवों की बिजली काटी गई। बता दें कि शासन के निर्देश पर विद्युत निगम की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में सुंदर नगरी, निवारी खादर, अध्धा मील, डेर मील, नगला जतनी, नोजलपुर, विजय नागलिया, जगदीशपुर, बढ्ढे, कालानिया, वाहनपुर, मऊखेड़ा आदि क्षेत्रों की बिजली गुल कर दी गई। वहीं, परेशान किसान समस्या को लेकर हाईडिल कालोनी से लेकर डीएम के यहां तक पहुंच रहे हैं। बता दें कि 70 फीसदी से अधिक बकाए वाले गांवों की बिजली गुल करने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन