फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Risk of swine flu outbreak; department on alert.

Bulandshahar News: स्वाइन फ्लू फैलने के खतरे का अंदेशा, अलर्ट हुआ विभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Risk of swine flu outbreak; department on alert.
बुलंदशहर। गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ समेत अन्य जनपद व राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने पर जिले का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। एच1 एन1 वायरस से मिलते जुलते लक्षण के मरीज प्रतिदिन सरकारी से लेकर निजी चिकित्सालयों में पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी जिले में न तो कोई मरीज मिला है न ही एच1 एन1 जांच की सुविधा है। फिलहाल विभाग लोगों को जागरूक करेगा और लक्षणों के आधार पर मरीजों को परामर्श देगा।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी, जुकाम सांस आदि से पीड़ित होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों मेरठ, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में 11 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में जनपद इन सभी जिलों से सटा होने के कारण इस बीमारी के फैलने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। ऐसे में संदिग्ध मरीज मिलने पर उसका सैंपल लेकर जांच को मेरठ या अन्य जनपद में भेजा जाएगा। हालांकि विभाग जिलेभर में इस बीमारी से बचने के लिए अलर्ट जारी कर जागरूकता अभियान चलाने की बात कह रहा है। साथ ही जरूरत पड़ने पर इन्फ्लूएंजा वार्ड व अन्य सुविधाएं की जाएगी।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती हैं। ऐसे में भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मास्क का इस्तेमाल करें। बार-बार अपनी नाक और मुंह को न छुएं। पानी पीते रहें और तरल पदार्थों का इस्तेमाल अधिक करें। बुखार, खांसी या सिरदर्द होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। तेज बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, सिर में दर्द, जोड़ों में दर्द, सांस लेने में परेशानी होना इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
लोगों को इससे डरने की नहीं बल्कि बचाव की जरूरत है। जिले में स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं मिला है। यदि कोई अन्य जनपद के मरीजों के संपर्क में आता है तो वह स्वयं को क्वारंटीन कर लें। इससे बचाव के लिए सभी चिकित्सा प्रभारियों को अलर्ट किया जा रहा है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed