{"_id":"110-41024","slug":"Bulandshahr-41024-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर तोड़कर दौड़ी बस, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर तोड़कर दौड़ी बस, हंगामा
Bulandshahr
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र चौकी के पास हाइवे पर रोडवेज बस बैरियर तोड़ते हुए निकल गई। पुलिस कर्मियों ने देखा तो रोडवेज बस का पीछा कर पकड़ लिया। चालक से पूछताछ में देरी होने के कारण बस यात्रियों ने हंगामा करना शुरू दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। यात्रियों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने चालक को हिदायत देकर छोड़ दिया।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हाथरस डिपो की बस दिल्ली की ओर से आ रही थी। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास हाइवे पर पुलिस ने बैरियर लगाया था। तीव्र गति से आ रही बस ने पुलिस बैरियर तोड़ दिया और बिना रुके आगे निकल गई। पुलिस कर्मियों ने देखा तो बस का पीछा कर आगे जाकर चालक को पकड़ लिया। चालक और पुलिस के बीच काफी देर तक बहस हुई। देरी के चलते बस में बैठे यात्री भड़क उठे और हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब बीस मिनट तक चले हंगामे को देखते हुए पुलिस ने चालक को हिदायत देकर छोड़ दिया।