{"_id":"110-41023","slug":"Bulandshahr-41023-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हत्यारों के करीब, जल्द होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हत्यारों के करीब, जल्द होगा खुलासा
Bulandshahr
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। भाजपा नेता राजकुमार उर्फ हब्बू हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने नोएडा-गाजियाबाद और खुर्जा से कई बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अभी तक राजकुमार की डायरी हासिल नहीं कर पाई है। पुलिस का दावा है कि दो-तीन दिन में वारदात का खुलासा होगा।
बता दें कि भाजपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस प्रापर्टी विवाद, लेनदेन विवाद या फिर किसी करीबी को शक के दायरे में रखकर जांच कर रही है। वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस हत्या के असल कारणों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने हत्या करवाने वालों से ध्यान हटाकर अब पेशेवर शूटरों को पकड़ना शुरू कर दिया है। पुलिस का मानना है कि शूटर्स के मिलने पर हत्या कराने वालों का राज आसानी से उगलवाया जा सकेगा। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले शूटर्स को पकड़ लिया है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। सूत्रों का दावा है कि बदमाशों से पिस्टल भी बरामद हो गई है।