{"_id":"110-41016","slug":"Bulandshahr-41016-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप
Bulandshahr
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर थाना क्षेत्र में पति के साथ मजदूरी करने जा रही महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि विरोध करने दबंगों ने पति को पीटकर घायल कर दिया। 15 दिन तक थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने अब एसएसपी को तहरीर दी है।
महिला ने एसएसपी को बताया कि वह पति के साथ ईंट भट्ठा पर मजदूरी करती है। 13 अक्टूबर की सुबह करीब 6.30 बजे भट्ठे पर जा रही थी। आरोप है कि तभी गांव के दो लोगों ने उसे दबोच लिया। पति ने विरोध किया तो लाठी-डंडों से लहूलुहान कर उन्हें बेहोश कर दिया फिर उसे बंधक बनाकर अतरौली क्षेत्र में एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि वहां तीन और अज्ञात लोगों ने उसके साथ रेप किया। बाद में शिकायत करने पर उसे और परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को तहरीर दी है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अनूूपशहर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि महिला और पति थाने नहीं आए। उनके आरोप बेबुनियाद हैं।
युवती को अगवा करने की कोशिश
सिकंदराबाद। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर एक युवती को अगवा करने की कोशिश की और परिजनाें को पीटा। चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी भाग गए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। युवती सोमवार की शाम खेतों से लौट रही थी। इसी दौरान छासियाबाड़ा निवासी युवक ने छेड़छाड़ कर युवती को खाई की ओर खींचने की कोशिश की। तभी वहां से गुजर रहे बाइक सवार को देख युवक भाग गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। उसके परिजनों ने आरोपी युवक की शिकायत उसके परिजनों से की। आरोप है कि इसी बात से खफा होकर मंगलवार सुबह आरोपी युवक और उसके परिजन लाठी डंडे लेकर किशोरी के घर में घुस आए और उसे अगवा करने की कोशिश की। विरोध पर दबंगों ने युवती के परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। मोहल्लेे के लोगों को आता देख सभी आरोपी भाग गए। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
तांत्रिक ने युवती को किया गायब
रबूपुरा (सिकंदराबाद)। पचोकरा गांव निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों ने एक तांत्रिक पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगा तहरीर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि युवती कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसके परिजन एक तांत्रिक से इलाज करा रहे थे। तांत्रिक अक्सर युवती के घर आता जाता था। सोमवार की दोपहर संदिग्ध हालात में युवती घर से गायब हो गई। खाफी खोजबीन के बाद परेशान युवती के परिजनों ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी।