फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खुर्जा से मनोज शिकारपुर से देवेंद्र होंगे बसपा के प्रत्याशी

खुर्जा से मनोज शिकारपुर से देवेंद्र होंगे बसपा के प्रत्याशी

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बसपा ने हाजी याकूब कुरैशी को मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बुलंदशहर की खुर्जा सीट से मनोज गौतम और शिकारपुर से देवेंद्र भारद्वाज को टिकट दे दिया है। हापुड़ रोड स्थित पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के फार्म हाउस पर आयोजित मेरठ मंडल के पदाधिकारियों के कैडर कैंप में बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी मजबूत उम्मीदवारों को आगे ला रही है। शहर सीट से उम्मीदवार घोषित किए गए याकूब कुरैशी को अब दक्षिण क्षेत्र से चुनाव लड़ाया जाएगा। चर्चा यह भी थी कि शहर से उनके बेटे को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस सीट पर बसपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। नसीमुद्दीन ने बताया कि शिकारपुर क्षेत्र से देवेंद्र भारद्वाज और खुर्जा से मनोज गौतम को पार्टी चुनाव लड़ाएगी। राज्यसभा सदस्य सालिम अंसारी, जोनल कोआर्डिनेटर अतर सिंह राव, मुकेश जाटव, एमएलसी लोकेश प्रजापति, पूर्व विधायक लखीराम नागर, जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बोले प्रत्याशी
बहनजी की भरोसे को कायम रखने के लिए पार्टी के हर सिपाही के साथ मिलकर अभी से घर घर जाकर पार्टी से लोगों से जोड़ने की काम किया जाएगा। - देवेंद्र भारद्वाज, प्रत्याशी शिकारपुर
विज्ञापन

बहन जी ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया। उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। पार्टी की नीतियों को लेकर हर कार्यकर्ता के यहां दस्तक देंगे। - मनोज कुमार गौतम, प्रत्याशी खुर्जा विधानसभा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed