{"_id":"110-40885","slug":"Bulandshahr-40885-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य अधिकारी से तीन घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य अधिकारी से तीन घंटे पूछताछ
Bulandshahr
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कुशीनगर में मनरेगा के तहत बने पुल के गिरने के मामले में सीबीआई ने बुधवार रात जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार से पूछपाछ की। पूछताछ शाम छह बजे से रात नौ बजे तक चली। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने पूरा सहयोग किया और अपना पक्ष रखा।
बता दें कि कुशीनगर के खड्डा ब्लॉक में रोहुओं नाले पर बने पुल में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और ग्राम सभाओं को जारी मनरेगा फंड की सीबीआई जांच चल रही है। जिस समय उक्त पुल बना, उस समय अपर मुख्य अधिकारी बुलंदशहर प्रदीप कुमार, कुशीनगर के अपर मुख्य अधिकारी थे। इसी के चलते सीबीआई ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ के लिए पहुंचे सीबीआई अफसरों की संख्या सात थी। सातों अफसर सीधे कार से जिला पंचायत अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे। अफसरों ने एक-एक कई सवाल किए और सच जानने की कोशिश की। उधर अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि जब का ये मामला है उस समय वे कुशीनगर के अधिकारी थे, लेकिन इस मामले से उनका लेना देना नहीं है। निर्माण का काम जेई आदि देखते हैं। फंड जारी करने का काम भी अपर मुख्य अधिकारी का नहीं है। मामला कोर्ट में भी चल रहा है। अफसरों को जांच में पूरा सहयोग दिया गया।
अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि सीबीआई अफसरों को जांच में पूरा सहयोग किया गया। मैंने अपना पक्ष भी रखा, जो उन्होंने पूछा उसको सबूत समेत सामने रखा।