फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तेल फैक्ट्री में लगी आग सीएफओ से मारपीट

तेल फैक्ट्री में लगी आग सीएफओ से मारपीट

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहमदगढ़। दिवाली की रात शार्ट सर्किट से अहमदगढ़ स्थित बिहारी लाल एडविल ऑयल इंडस्ट्री में आग लगने से लाखों का माल जल गया। दमकल की गाड़ियों ने करीब चार से पांच घंटे में आग पर काबू पाया। उधर, मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाकर अहमदगढ़ थाने में इंडस्ट्री मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद और दस-बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अहमदगढ़ स्थित ऑयल इंडस्ट्री में सरसों का तेल निकाला जाता है। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे अचानक शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना इंडस्ट्री मालिक मनोज शर्मा को दी। उनकी सूचना पर अहमदगढ़, डिबाई और पहासू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। चार अग्निशमन की गाड़ियों ने चार पांच घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया। इंडस्ट्री मालिक मनोज शर्मा ने बताया कि आग से बिल्डिंग, मशीनरी, सरसों का तेल, खल, सरसों, वारदाना और पैंकिंग का सामान पूरी तरह जल गया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर, अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि वह आग से बचाव के बारे में बताने के लिए लोगों के पास गए। लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने रात करीब एक बजे इंडस्ट्री मालिक मनोज शर्मा समेत सुभाष शर्मा, अखिलेश शर्मा, दिनेश शर्मा, विष्णु शर्मा और दस-12 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। अहमदगढ़ एसओ मनोज पाठक ने बताया कि शुक्रवार को सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नामजद सभी एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम में आग से दो लाख की रूई जली
डिबाई। डिबाई के लाल कुआं रेलवे रोड स्थित एक रुई के गोदाम में दीवाली की रात आग लगने से करीब दो लाख की रुई जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण पटाखे की चिंगारी का गिरना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लालकुआ रेलवे रोड पर रूपराम एंड संस नाम से गोदाम है। बताया गया है कि एक रॉकेट गोदाम में आकर गिर गया। इसकी वजह से रुई ने आग पकड़ ली। मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने चार से पांच घंटे में आग पर काबू पाया।

दुकान और मकान में लगी आग
खुर्जा। मुनी गांव निवासी किसान विजयसिंह ने बताया कि दीवाली की रात वह घर के बाहर सो रहा था। देर रात उसके घर में आग लगने से घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, टीवी, 20 हजार की नगदी जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसके अलावा किसान सुखवीर ने बताया कि वह दीवाल की रात घर के बाहर सो रहा था। देर रात उसके घर में अचानक आग लग गई। आग से घर में रखे कपडे़, अनाज जल गया। उधर गांव डाबर निवासी राजीव गोयल ने बताया कि वह घर के बाहर परचून की दुकान चलाता है। बीती रात लगभग दस बजे उसके घर में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर फ्रिज, टीवी और हजारों रुपये कीमत का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

पटाखे की दुकान में लगी आग
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के जटपुरा में गांव के बीचोंबीच एक दुकान में रखकर बेची जा रही आतिशबाजी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने बड़ा रूप ले लिया। लेकिन ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों का कहना था कि समय रहते काबू पर काबू पा लिया गया अन्यथा आसपास के घरों में भीषण आग लग सकती थी।


बोंगे बिटौरे राख, हजारों का नुकसान
छतारी। थाना क्षेत्र के गांव समसपुर में दिवाली की रात आधा दर्जन बुर्जी-बिटौरों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग की है। उधर, समसपुर गांव में बीती रात गांव निवासी किसान शंकर, महेंद्र, नेत्रपाल, गनेशी और बालकिशन के लगभग आधा दर्जन बुर्जी-बिटौड़े खेतों के पास रखे थे। आरोप है कि देर रात बुर्जी-बिटौरों में अचानक आग लग गई। थाना अहमदगढ़ के गांव हजरतपुर में भूसा और धान के पुरालों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed