{"_id":"110-40867","slug":"Bulandshahr-40867-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचिंग में दो महिलाओं को पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन स्नेचिंग में दो महिलाओं को पकड़ा
Bulandshahr
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। बाजार में दिवाली की खरीददारी करने आई एक महिला से चेन झपटकर भाग रहीं दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस महिलाओं को कोतवाली ले आई है।
प्रेमपुर निवासी रोशन देवी पत्नी राजबीर सिंह बुधवार सुबह करीब 11 बजे दीपावली की खरीददारी करने बाजार गई थीं। बाजार में काफी भीड़ थी। इसी का फायदा उठाकर एक साथ घूम रही महिलाओं ने धक्कामुक्की कर रोशन देवी के गले से सोने की चेन खींच ली और भागने लगीं। इस पर रोशन ने चीख पुकार मचा दी। लोगों ने महिलाओं का पीछा कर दो महिलाओं को पकड़ लिया, लेकिन तीन महिलाएं भाग गईं। घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को कोतवाली ले आई हैं। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम हरियाणा निवासी मोनिका और वर्षा बताए हैं। वर्षा ग्रेजुएट है।