{"_id":"110-40816","slug":"Bulandshahr-40816-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन नहीं बांटने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन नहीं बांटने पर भड़के ग्रामीण
Bulandshahr
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बीबीनगर के सैदपुर गांव के लोगों ने सोमवार को राशन नहीं मिलने पर राशन डीलर के खिलाफ कलक्ट्रेट में नारेबाजी की। गांव वालों ने डीएम से शिकायत कर राशन डीलर पर कार्रवाई की मांग की। गांव वालों का कहना है कि गांव में राशन की दो दुकानें हैं। दुकान नंबर एक राजबीर और नंबर दो दुकान जितेंद्र की है। जितेंद्र की दुकान छह माह से राजबीर की दुकान से अटैच है। आरोप है कि राजबीर ने छह माह से गांव में राशन का वितरण नहीं किया है। राशन नहीं बंटने से गांव वालों को बाजार से गेहूं, चावल और मिट्टी का तेल खरीदना पड़ रहा है। राजबीर पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगाया है। गांव वालों ने जितेंद्र की राशन की दुकान को बहाल और राजबीर की दुकान को जितेंद्र की दुकान से अटैच करने की मांग की है। गुलवीर सिंह, ओमवीर, शेर सिंह, ओमपाल, किरनपाल, तैयब, राज कुमार, किशनपाल, हरेंद्र आदि मौजूद रहे। डीएम ने गांव वालों को आश्वासन दिया है। उधर डिबाई में ब्लाक दानपुर के गांव दौरऊ निवासी अखिलेश कुमार शर्मा ने डीएम को शिकायत दी है कि गांव में राशन डीलर समय पर राशन नहीं बांटता और कई बार राशन को ब्लैक में बेच चुका है। उसने राशन डीलर की शिकायत जुलाई माह में डिबाई में आयोजित हुए तहसील दिवस में दी थी और एसडीएम ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन