फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   टीचर ने छात्र का हाथ तोड़ा

टीचर ने छात्र का हाथ तोड़ा

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। गांव पिपाला स्थित प्राइमरी स्कूल में सोमवार दोपहर एक शिक्षक ने कक्षा पांच के छात्र को डंडे से इतना पीटा कि उसका हाथ टूट गया। यही नहीं दर्द से कराह रहे छात्र को शिक्षक ने कमरे में बंद कर दिया और समय से पहले ही स्कूल की छुट्टी कर वहां से चला गया। पीड़ित छात्र ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिपाला निवासी चरन सिंह जाटव का पुत्र सौरव गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। सौरव के अनुसार इंटरवल में एक छात्र ने उसका मुंह चाक से रंग दिया। सौरव जब उस छात्र की शिकायत करने शिक्षक भरत सिंह के पास गया तो उन्होंने उल्टा सौरव को ही डांटा और डंडे से पिटाई करनी शुरू कर दी। बांए हाथ पर डंडा लगने से उसकी हड्डी टूट गई। शिक्षक ने छात्र को कमरे में बंद कर दिया। आधे घंटे बाहर निकाला और छुट्टी कर चला गया। छात्र ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। परिजन सौरव को लेकर डॉक्टर के पास गए तो उसके हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया गया। पीड़ित परिवार ने छात्र नेता अमरपाल लोधी के साथ थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोट्स
एनपीआरसी होने के कारण मैं खेड़ी गांव गया हुआ था। ग्राम प्रधान से मुझे मामले की जानकारी हुई। सहायक अध्यापक ने छात्र को डंडा मारा था। शिक्षक को पीड़ित छात्र के घर भेजा जा रहा है। - संजीव कुमार शर्मा, हेडमास्टर, प्राइमरी स्कूल, पिपाला
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र सौरव और साजिद के बीच मारपीट हुई थी। मैंने दोनों छात्रों को डांटा था और मात्र दो-दो डंडे मारे थे। - भरत सिंह, शिक्षक
तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - विजय बहादुर सिंह, एसओ, औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed