{"_id":"110-40783","slug":"Bulandshahr-40783-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Bulandshahr
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर के पास शनिवार रात किसी वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। एसओ औरंगाबाद विजय बहादुर सिंह ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के गांव पाली परतापुर निवासी रवि (30) शनिवार रात नौ बजे बस से गांव लौट रहा था। कंडेक्टर ने पाली परतापुर की जगह रवि को पाली बेगपुर के मोड़ पर उतार दिया। बुलंदशहर की ओर से आ रहे किसी वाहन ने रवि को टक्कर मार दी। घायल रवि को लेकर पुलिस जिला अस्पताल जा रही थी। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने हादसे की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तीन लोग जख्मी
खुर्जा। पंचवटी पुलिया के पास रविवार अल-सुबह दस टायरा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जंक्शन निवासी राजवीर और दीपक जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी दुर्घटना मुरारीनगर कालोनी के सामने हुई, जहां तेज रफ्तार टेंपो से गिरकर गभाना निवासी बाबू नामक अधेड़ घायल हो गया।
बाइक-स्कूटर भिड़े, तीन घायल
डिबाई। थाना क्षेत्र में गांव लौट रहे बाइक सवारों की स्कूटर सवार युवक से टक्कर हो गई। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। जोगीपाड़ा निवासी गौरव (19) बाइक से रविवार शाम करीब 7.30 बजे कहीं जा रहा था। तभी महादेव चौराहे के पास मुख्य मार्ग पर बाइक सवार लोकेश (35) और सतेंद्र (40) निवासी खैरपुर की सामने से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया।