फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जेल में महिला बंदी की नवजात ने तोड़ा दम

जेल में महिला बंदी की नवजात ने तोड़ा दम

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एलएम ज्वैलर्स के शोरूम में हुई तीन करोड़ की डकैती कांड में आरोपी महिला बंदी के नवजात शिशु ने शनिवार रात महिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला बंदी डकैती कांड के मुख्य आरोपी के छोटे भाई की पत्नी है। नवजात का शव अंतिम संस्कार के लिए उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

11 सितंबर को हुई एलएम ज्वैलर्स के शोरूम में डकैती का मुख्य आरोपी सतीश उसकी पत्नी अंजलि और सतीश का भाई रवि उसकी पत्नी पूनम उर्फ वरनमाला और सतीश का पिता महेंद्र सिंह जेल में बंद हैं। जेल अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि रवि की पत्नी पूनम उर्फ वरनमाला को 20 सितंबर को जेल में लाया गया था। वह गर्भ से थी। 16 अक्टूबर को सूचना मिली कि पूनम के पेट में दर्द हो रहा है। फौरन ही उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। बच्चा स्वस्थ होने के साथ पूनम की सेहत भी ठीक थी। 18 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे उसे डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। जिसके बाद उसे दोबारा जेल में लाया गया। शनिवार रात करीब 9 बजे बच्चे की तबियत बिगड़ने पर करीब 10 बजे जिला अस्पताल लाए। वहां हालत नहीं सुधरी तो महिला अस्पताल में इलाज शुरू हुआ। चिकित्सक ने बताया कि नवजात को जबरदस्ती दूध पिलाया गया था। जिसकी वजह से उसकी श्वांसनली में दिक्कत हुई। वह सांस ढंग से नहीं ले पा रहा था। रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर उसकी मौत हो गई। मौत एकदम नेचुरल थी।
विज्ञापन


कोट्स
बच्चे की डेथ नेचुरल हुई। जांच करने वाले चिकित्सकों ने मौत का कारण जबरन दूध पिलाने की वजह से होना बताया है। - डॉ बीना रानी, सीएमएस, महिला अस्पताल
बच्चे की मौत के बाद उसके शव को रवि की मां को सौंप दिया गया है। जबकि बंदी महिला को दोबारा जेल में भेज दिया है। - वीके सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed