फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1500 मीटर दौड़ में नितिन अव्वल

1500 मीटर दौड़ में नितिन अव्वल

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गुलावठी। डीएन इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक सुनील कुमार गोयल ने किया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रधानाचार्य श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सर्वोदय इंटर कॉलेज बनबोई के नितिन, 100 मीटर दौड़ में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज बीबीनगर के दीपक एवं गोला फेंक में चौ. चरण इंटर कॉलेज भटौना के सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में आर्य कन्या इंटर कॉलेज गुलावठी की रिंकी, 100 मीटर दौड़ में एमएचएम इंटर कॉलेज सैदपुर की दीपिका त्यागी एवं 400 मीटर दौड़ में सैदपुर की पूनम प्रथम रहीं। जूनियर बालक वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में बीबीनगर के रोहित, 100 मीटर दौड़ में डीएन इंटर कॉलेज के राजीव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की नेहा, 100 मीटर दौड़ में सैदपुर की राजेश, 400 मीटर दौड़ में बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज देवली की अंजलि यादव प्रथम रहीं।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में बीबीनगर के आरिफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में देवली की छवि यादव व 200 मीटर दौड़ में बनबोई की डिंपल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहनलाल अग्रवाल, महेंद्र सिंह, उमेश कुमार, श्वेता चारक, लोकेश कुमार, संजीव अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed