फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छात्र की बस से कुचलकर मौत

छात्र की बस से कुचलकर मौत

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खानपुर। स्कूल से साइकिल द्वारा लौट रहे एक छात्र की बस से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस थाने में खड़ी करवा ली है। मृतक के चाचा ने बस चालक के खिलाफ खानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव गिरौरा निवासी सुखवीर सिंह का 12 वर्षीय पुत्र भीष्म क्षेत्र के गांव लड़ाना में स्थित एक स्कूल का कक्षा 8 का छात्र था। शुक्रवार की दोपहर छात्र साइकिल द्वारा घर लौट रहा था। इसी दौरान स्याना की ओर से आ रही बस ने छात्र को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक बस को छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस को हिरासत में लेकर थाने आ गई। मृतक के चाचा निरंजन ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ खानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एसओ खानपुर महेंद्र सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। शीघ्र ही फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की मौत
बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र के मामन पुल पर बृहस्पतिवार रात वाहन का इंतजार कर रहे ट्रांसपोर्टर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार खुर्जा देहात पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। मामन निवासी ओमप्रकाश पुत्र शीशपाल सिंह खुर्जा में ट्रांसपोर्ट चलाता है। वह पुल पर खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed