फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सोडियम लाइटों की खरीदारी में फंसीं चेयरमैन पिंकी गर्ग

सोडियम लाइटों की खरीदारी में फंसीं चेयरमैन पिंकी गर्ग

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बुलंदशहर। लोकायुक्त के रडार पर नगर पालिका की चेयरमैन पिंकी गर्ग के साथ-साथ ईओ भी आ गये हैं। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। चेयरमैन पर 1000 सोडियम लाइटों की खरीद में अनियमितता का आरोप है।
30 मार्च वर्ष 2012 को नगर पालिका परिषद की बोर्ड में बैठक में सभासदों की मौजूदगी में 500 सोडियम लाइट खरीद का प्रस्ताव पास किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बोर्ड से स्वीकृति लिए बगैर चेयरमैन और इओ ने 1000 लाइट खरीद ली। बोर्ड से अतिरिक्त 500 लाइटों की खरीद की वित्तीय स्वीकृति भी नहीं ली गई। ऐसा होने पर कुछ सभासदों ने फर्म को पेमेंट नहीं करने की अपील चेयरमैन पिंकी गर्ग से की। साथ थी कह दिया कि अगर पेमेंट किया गया तो उसकी जवाबदेही चेयरमैन की होगी। आरोप है कि इसके बावजूद चेयरमैन और तत्कालीन इओ अरुण गुप्त ने पेमेंट कर दिया। आरोप है कि एक ही व्यक्ति की दो फर्मों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए सोडियम लाइट और सोडियम लाइट सामग्री खरीद का टेंडर दिया गया। एक टेंडर सोडियम लाइट का था और दूसरा टेंडर सामग्री का था। खास बात यह है कि जिस दिन बोर्ड बैठक हुई । उसी समय ठेकेदार ने सामग्री भी खरीद ली थी।
विज्ञापन


दीवाली पर नहीं खरीदा जाएगा 75 लाख का सामान
बुलंदशहर। घोटालों का घर बनी नगरपालिका मेें अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है। अफसर लाइट या अन्य संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी करने से घबराने लगे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीवाली से पहले नगरपालिका में 75 लाख रुपये में लाइट का सामान खरीदा जाना था। लेकिन जांच के डर से फिलहाल खरीद प्रक्रिया को टाल दिया गया है। दीवाली बाद ही सामान खरीदे जाने की उम्मीद है। बुलंदशहर में 750 सोडियम लाइटें और 75 लाख रुपये का अलग से सामान खरीदा जाना है। नगरपालिका स्तर से टेंडर निकाला जा चुका है। लेकिन टेंडर पर मची हायतौबा के चलते पालिका अफसरों ने अब खरीद की कार्रवाई को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अगर सभासद सहमत हुए और अड़ंगा नहीं लगा तब ही कार्रवाई हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed