फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   लड़कियों की सौदेबाजी में पकड़ा तस्कर

लड़कियों की सौदेबाजी में पकड़ा तस्कर

Tue, 16 Sep 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 16 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गुलावठी। ग्राम मोहाना में सोमवार देर शाम लड़कियाें की खरीद-फरोख्त के एक आरोपी को पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर दबोच लिया। उसके घर से तीन युवतियां और दो किशोरियां मिलीं है। पुलिस आरोपी और दो लड़कियों को थाने ले आई। एक युवती को आरोपी पत्नी बता रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी ट्रक चालक लड़कियों की तस्करी करता है और एक लड़की का हाल ही में सौदा पिलखुवा में कर चुका है।
विज्ञापन

सोमवार शाम ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि गांव का एक व्यक्ति बिहार, बंगाल से लड़कियां लाकर बेचता है। सोमवार को भी उसने एक लड़की का सौदा करने की कोशिश की। लड़की और बेचने वाला अलग-अलग समुदाय के हैं। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर मय पुलिस फोर्स के गांव पहुंचे और लोगों से बात की। आरोपी और तीन लड़कियों को सीओ ने सुरक्षा के मद्देनजर और पूछताछ के लिए थाने भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पिलखुवा के एक व्यक्ति को भी लड़की का सौदा कर चुका है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द करने की मांग की। तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में शाम को जल्दी ही दुकानें बंद करा दी। दो संप्रदायों का मामला जुड़ा होने के कारण पुलिस सतर्कता बरत रही है। पुलिस गांव में मौजूद है।
विज्ञापन


कोट्स
ग्रामीणों की शिकायत पर वह गांव पहुंचे। आरोपी और लड़कियों को पूछताछ के लिए थाने भेजा गया है। ग्रामीणों को जांच कर दोषी होने पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दे दिया है। ग्रामीणों से किसी अपवाद पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। - शैलेंद्र सिंह राठौर, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed