{"_id":"110-39498","slug":"Bulandshahr-39498-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जलभराव, लोग परेशान
Bulandshahr
Updated Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। झमाझम बारिश ने शुक्रवार को किसानों के साथ आमजन को भी राहत दी। ये बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। हालांकि बारिश से शहर और देहात में जलभराव होने से लोगों को परेशानी भी हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 12 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को कई बार बारिश हुई। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। दोपहर बाद मूसलाधार वर्षा से धान, मक्का, ज्वार और बाजरा आदि फसलों को संजीवनी मिली तो धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन