फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   भाई की हत्या का बदला लेने को दी थी सुपारी

भाई की हत्या का बदला लेने को दी थी सुपारी

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। 15 दिन पहले बुलंदशहर-खुर्जा बाईपास पर दो सगे भाइयों की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। सुपारी देने वाले ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए ऐसा किया था। वारदात को अंजाम देने वाले छह लोगों में से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है।
विज्ञापन

8 अगस्त की शाम बुलंदशहर-खुर्जा बाईपास पर गांव दोस्तपुर के सामने दो युवकों के शव बरामद हुए थे। शवों की शिनाख्त शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी कौशलेंद्र और प्रवीण पुत्र श्यौवीर सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर 23 अगस्त की देर रात दो बदमाशों को दबोच लिया। इनकी पहचान बदमाश सचिन पुत्र हरन सिंह निवासी गांव नौरंगाबाद थाना अहमदगढ़ और बंटी पुत्र कालीचरण निवासी गांव सालवहादुरपुर थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में कपिल, अजीत, सुधीर और सोमवीर भी शामिल थे।
विज्ञापन


कपिल ने दी थी सचिन को सुपारी
सचिन ने पुलिस को बताया कि कपिल पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव जमालपुर थाना शिकारपुर ने उसे डेढ़ लाख रुपये दिए थे। कपिल ने कहा था कि दोनों की हत्या कर लाश जिले की सीमा में ही फेंकी जाए। कपिल अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमछे से गला दबाकर मार डाला
कौशलेंद्र और प्रवीण आरोपियों के साथ कई वारदातों में शामिल रहे हैं। कुछ दिनों से दोनों नोएडा में रह रहे थे। 7 अगस्त की रात दोनों को शराब पिलाई गई और बाइक से यहां लाया गया। सचिन व कपिल बाइपास पर खड़े मिले। खेत में ले जाकर गमछे से गला दबाकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने एक गमछा भी बरामद करने का दावा किया है।


कोट्स
पुलिस ने कौशलेंद्र और प्रवीण के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भाई सचिन की हत्या का बदला लेने के लिए कपिल ने डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस बाकी चार आरोपियों की तलाश कर रही है। राजेश कुमार-एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed