फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   7 को बुलंदशहर के युवाओं को मौका

7 को बुलंदशहर के युवाओं को मौका

Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर /हापुड़। बाबूगढ़ के अश्व प्रजनन केंद्र (ईबीएस) में दो सितंबर से सेना भर्ती रैली शुरू होगी। इसमें हापुड़, बुलंदशहर समेत आसपास के कई जिलों के युवाओं को मौका मिलेगा। इसके लिए पुलिस-प्रशासन और सेना के अफसर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। हालांकि सेना भर्ती की तैयारियों को लेकर प्रशासन की बैठक 22 अगस्त को होनी थी, लेकिन बहादुरगढ़ दंगे में अफसरों के व्यस्त होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब जल्द ही बैठक की अगली तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

बाबूगढ़ में दो सितंबर से नौ सितंबर तक सेना में रैली भर्ती का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जिला गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, सिकंदराबाद, बुलदंशहर, स्याना, अनूपशहर तहसील, शामली, हापुड़, खुर्जा, शिकारपुर, डिबाई, बिजनौर के हजारों अभ्यर्थी भाग लेंगे। पिछले साल भी 26 अगस्त से बाबूगढ़ में सेना भर्ती हुई थी। पिछले साल का भी अनुभव जिले के अफसरों के काम आएगा। पहले यह बैठक 22 अगस्त को होनी थी।
विज्ञापन


ड्राइवर पद के लिए भर्ती परीक्षा आज
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट में ड्राइवरों के लिए आयोजित सीधी भर्ती परीक्षा में 2400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिले में चार सेंटर बनाए गए हैं। चारों केंद्रों की निगरानी एसडीएम करेंगे।जिले में ड्राइवर के पांच पदों के लिए रविवार को सीधी भर्ती की परीक्षा होनी है। इसके लिए 2400 आवेदन आ चुके हैं। भर्ती के लिए जीआईसी, जीजीआईसी, डीएवी और मुस्लिम इंटर कॉलेज केंद्र बनाए गए हैं। दो फ्लाइंग स्क्वॉयड की तैनाती रहेगी। चारों केंद्रों पर चार एसडीएम की निगरानी में प्रश्न पत्र रहेंगे। जरा सी भी गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अफसरों के साथ तालमेल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed