{"_id":"110-38452","slug":"Bulandshahr-38452-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार
Bulandshahr
Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद। सोमवार को भी शहर में जमकर बारिश हुई। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली, वहीं सड़कों और गलियों में जलभराव से परेशानी का भी सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान इस बारिश को धान की फसल के लिए संजीवनी मान रहे हैं। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।
सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे घने बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में फुहारें मूसलाधार बारिश में तब्दील हो गईं। करीब डेढ़ घंटे की बारिश में ही नाले और नालियां का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से काला आम चौराहा, डीएम रोड, भूड़ रोड, डीएवी तिराहा, बस अड्डा रोड, कचहरी रोड आदि इलाके जलभराव से तालाब में तब्दील हो गए। बारिश थमने के काफी देर बाद भी सड़कों पर जलभराव की समस्या जस की तस बनी रही। पानी और कीचड़ की वजह से लोगों का चलना मुश्किल हो गया। मूसलाधार बारिश से धान की फसल को आक्सीजन दे दी है। किसान काफी खुश हैं। किसान हामिद ने बताया कि बरसात न होने के कारण फसल सूखने के कगार पर थी। इस बारिश से काफी राहत मिलेगी। अब किसानों को धान की सिंचाई के लिए डीजल इंजन का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।