{"_id":"110-37403","slug":"Bulandshahr-37403-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी की हत्या
Bulandshahr
Updated Wed, 09 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में पशु व्यापारी की लूट के बाद हत्या कर दी गई। उसके पास करीब डेढ़ लाख रुपये थे। शव सोमवार रात भूड़ चौराहे पर मिला। परिजनों ने दूध में जहर देकर हत्या की आशंका जताई है।
वाहिद (60) पुत्र नन्नू खान निवासी बराल थाना गुलावठी का पशु व्यापारी है। वाहिद के भतीजे इस्लामुद्दीन ने बताया कि सोमवार सुबह चाचा गांव के युवक के साथ उसकी बहन के ससुराल खुर्जा के गांव में भैंस खरीदने गए थे। उनके पास डेढ़ लाख रुपये थे। रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि वाहिद भूड़ चौराहे पर बेहोशी की हालत में पड़े हैं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस्लामुद्दीन ने बताया कि चाचा के मुंह पर दूध लगा हुआ था। इससे आशंका है कि उन्हें दूध में जहरीला पदार्थ देकर मारा और रुपये लूट लिए। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोट्स
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- रामसेन सिंह, कोतवाल देहात