फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाया

दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाया

Fri, 04 Jul 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Fri, 04 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
रबूपुरा(सिकंदराबाद)। फलैदा गांव में दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। विवाहिता के भर्ती होने की गलत सूचना पर मायके वाले नोएडा, बुलंदशहर के अस्पतालों में चक्कर काटते रहे। ससुरालियों ने विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की हड्डी और राख कब्जे में ले ली है। मामले मेंं रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

दनकौर क्षेत्र के धनौरी कला निवासी कमल पुत्र हरि सिंह ने दो वर्ष पूर्व अपनी बेटी रेनू की शादी फलैदा गांव निवासी पवन से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले रेनू को बाइक और नगदी के लिए प्रताड़ित करते थे। बृहस्पति वार को ससुरालियों ने रेनू पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी रेनू के मायके वालों को दी। मायके वालों ने जब संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि रेनू घायल है और अस्पताल में भर्ती है। गलत सूचना दिए जाने से मायके वाले कभी नोएडा तो कभी गाजियाबाद के अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे। इसी दौरान आनन-फानन में मृतका रेनू का ससुरालियों ने दाह संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जली हुई हड्डी और राख अपने कब्जे में ले लिया है। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed