{"_id":"110-37237","slug":"Bulandshahr-37237-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़त पर डांस में भिड़े बराती-घराती, जमकर तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़त पर डांस में भिड़े बराती-घराती, जमकर तोड़फोड़
Bulandshahr
Updated Fri, 04 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर/नरसैना। थाना क्षेत्र के गांव खंदोई में चढ़त के दौरान नाचने को लेकर बारातियों और घरातियों में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि घरातियों और बारातियों में जमकर लात-घूंसे चले। घरातियों ने बारातियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। बाद में पुलिस के पहरे में दुल्हन विदा हुई। बुधवार रात खंदोई निवासी धर्मपाल की लड़की नीतू की बारात हापुड़ जिले के गांव सपनावत से सतपाल के पुत्र मोहित की आई थी। बताया गया कि घराती और बराती दोनों शराब के नशे में धुत थे। चढ़त के दौरान घराती युवक बैंड के आगे नाच रहे थे। बारातियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की। इससे गुस्साए घरातियों ने बारातियों से मारपीट शुरू कर दी। वे यहीं नहीं रुके उन्होंने बारात में आई गाड़ियों के शीशे और लाइट तोड़ दीं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में लड़का-लड़की ने फेरे लिए। पुलिस ने टूटी गाड़ियों का हर्जाना दिलाकर बारात को विदा कराया। कार्यवाहक थाना प्रभारी वेदपाल पुंडीर का कहना है कि ग्रामीणों ने बारातियों से माफी मांगी। दोनों में फैसला कराकर बारात विदा की गई।
विज्ञापन