{"_id":"110-36324","slug":"Bulandshahr-36324-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक पोस्ट के पास लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक पोस्ट के पास लूटपाट
Bulandshahr
Updated Mon, 02 Jun 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। पुराना जीटी रोड पीला बंबा रजवाहे पर रविवार सुबह बदमाशों ने युवक से बाइक और नगदी लूट ली। वारदात पुलिस चेक पोस्ट के पास होने से लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। सिकंदराबाद कोतवाली के राजपुरा गांव निवासी शानमोहम्मद रविवार सुबह पहासू ससुराल से बाइक से घर आ रहा था। खुर्जा में पुराना जीटी रोड स्थित पीला बंबा राजवाहे के सामने पुलिस चेकपोस्ट के पास तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसकी जेब से सत्रह हजार रुपये रुपये और बाइक छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश खुर्जा की ओर भाग गए। पीड़ित शान मोहम्मद का आरोप है कि घटना के बाद से ही वह कोतवाली और देहात थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन दोनो थानाें की पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस ने सिर्फ घटनास्थल पर जांच की है। एसएचओ डीके शाही ने वारदात को देहात थाना क्षेत्र की बताया है, वहीं एसओ थाना देहात ने वारदात की जानकारी से मना किया है।
अस्पताल से 12 मोबाइल चोरी
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में इन दिनों मोबाइल चोरों का आतंक है। रविवार को ही इमरजेंसी में चोरों ने 12 मोबाइल चुरा लिए। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने अस्पताल कर्मचारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 130 बेड हैं। गजरौला के नरेश ने बताया कि वह दिन में कुछ देर के लिए सो गया। जब वह उठा तो देखा तो उसकी जेब से मोबाइल गायब था। आदिलनगर के शमशाद, माकड़ी के बिजेंद्र, जुलेपुरा के इरफान, यमुनापुरम के राकेश गौड़, कमालपुर के नरेंद्र, अहार के सुरेंद्र आदि ने बताया कि उनके भी मोबाइल गायब हैं। पीड़ित मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन को घटना की तहरीर दी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ सत्य सिंह ने बताया कि अस्पताल में मोबाइल चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
रिटायर्ड शिक्षक के घर से जेवर-नगदी चोरी
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव आंचरु खुर्द में रिटायर्ड शिक्षक के घर से चोर छह लाख के जेवरात व नगदी उड़ा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार गांव आंचरु खुर्द निवासी बनारसी दास जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर्ड हैं। शनिवार रात उनके बेटे अजय का परिवार प्रथम व दूसरी मंजिल पर सो रहा था। बनारसी दास दरवाजे के आगे चरपाई डालकर सो रहे थे। दरवाजे पर ताला नहीं लगा था। सुबह नींद खुली तो घर के अंदर रखा अलमारी का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारियों में रखी सोने की 9 अंगूठी, 2 पेंडिल, 2 चेन, 2 मंगलसूत्र, 4 चूड़ी, 2 जोड़ी झुमकी, 1 जोड़ी टॉप्स तथा 5 जोड़ी पाजेब उठा ले गए। उन्होंने बताया कि लगभग 6 लाख के जेवरात के अलावा तीन हजार नगदी चोर ले गए हैं।