{"_id":"110-36087","slug":"Bulandshahr-36087-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, महिला की मौत
Bulandshahr
Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। भीषण गर्मी के चलते डायरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। डायरिया के चलते एक महिला की मौत हो गई। निजी और सरकारी अस्पतालों में उल्टी, दस्त, वायरल बुखार आदि के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इलाज के साथ-साथ चिकित्सक इससे बचाव के लिए सलाह दे रहे हैं।
सराय झाझन निवासी कुंती (45) पत्नी जगदीश पिछले दो दिनों से उल्टी-दस्त से ग्रसित थी। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन शाम को उसकी हालत काफी गंभीर हो गई तो चिकित्सकों ने उसे बुलंदशहर जिला अस्पताल के ले रेफर कर दिया। जहां ले जाने के दौरान रास्ते में कुंती की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बे मौसम बारिश, धूप और गर्मी से डायरिया, बुखार, आदि रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी अस्पताल में रोजाना मरीजों की लाइन लग रही है। डॉ नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चे और बड़े सभी खानपान पर विशेष ध्यान रखे।