Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रोक के बावजूद निकाला जुलूस

रोक के बावजूद निकाला जुलूस

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/गुलावठी/स्याना/औरंगाबाद/अनूपशहर/ डिबाई। भाजपा की जीत का जश्न बुलंदशहर से लेकर गांव-गांव तक मनाया गया। गुलावठी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाईं। एक दूसरे को मिठाइयां बांटीं और पटाखे छुड़ाए। भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल सिंहल ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनकर देश को विश्व में शीर्ष पर पहुंचाएंगे। जश्न में रमेश चंद जैन, महेश वर्मा, अशोक कंसल, रविंद्र गर्ग, आलोक तायल, मंगलसेन, अशोक बिधूड़ी, सुन्दरपाल सिंह तेवतिया, कृष्णा शर्मा, मनोज शर्मा, राकेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अनिमेष, डॉ.प्रेमचंद सैनी, राजेंद्र सैनी आदि शामिल रहे। उधर, रेलवे रोड पर चौ.राजू सैनी, मनीष सैनी, मुकेश, ललित सैनी, नीरज आदि ने नरेंद्र मोदी की जीत पर लोगों को ठंडा शर्बत पिलाया।
विज्ञापन

डिबाई क्षेत्र में दानपुर, दौलतपुर, कसेर, कर्णवास, राजघाट आदि स्थानों पर लोग जश्न में डूबे रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के प्रिय भाजपा के बुलंदशहर लोकसभा सीट के प्रत्याशी डा. भोला सिंह सूर्यवंशी के विजयी होने पर पार्टी और बजरंग दल कार्यकर्त्ताओं ने ढोल बजाकर खुशी मनाई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला। कल्याण सिंह और उनके बेटे राजू भइया जिंदाबाद के नारे लगते रहे। मुख्यमार्ग पर स्थित राज पैलेस कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस पैंठ चौराहे, महादेव चौराहे, बड़ा बाजार, घंटाघर, पैंठ बाजार होता हुआ अपने गंतव्य पर जाकर समाप्त हुआ। पार्टी की जीत पर पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र माहेश्वरी, तिलकराज साहनी, विपिन माहेश्वरी, हरीओम बिट्टू, संदीप गुरू, विवेक वार्ष्णेय, कुशल, नीरज, रवि, अमित, चंदन आदि ने खुशी व्यक्त की है। औरंगाबाद में बुलंदशहर औरंगाबाद चेयरमैन राजकुमार लोधी के आवास पर ढोल-नंगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed