फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छात्रा को दी उठाने की धमकी

छात्रा को दी उठाने की धमकी

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। पुलिस से छेड़छाड़ की शिकायत करना एक आठवीं की छात्रा को भारी पड़ा। बुधवार को मनचलों ने स्कूल में घुसकर उसे धमकाया और सरेआम उठा ले जाने की धमकी। टीचर की सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी निवासी किशोरी दनकौर रोड स्थित एक स्कूल में 8वीं की छात्रा है। स्कूल आने जाने के दौरान काजीबाड़ा स्थित कैनरा बैंक के पास तीन चार लड़के उससे छेड़छाड़ करते थे। मंगलवार को हद हो गई। एक मनचले ने छात्रा का हाथ पकड़ कर उसे खींचने की कोशिश की। किसी तरह छात्रा रोती बिलखती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। घटना से नाराज छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मंगलवार को ही एक आरोपी को पकड़ लिया। यह बात उसके साथियों को नागवार गुजरी।
विज्ञापन

बुधवार को वे छात्रा के स्कूल में आ धमके और उसे उठा ले जाने की धमकी दी। इसके बाद जब छात्रा स्कूल से बाहर निकली तो मनचलों ने उसे फिर धमकाया। डरी सहमी छात्रा उल्टे पैर स्कूल लौट आई टीचर को घटना के बारे में बताया। शिक्षिका ने छात्रा को स्कूल में रोकर परिजनों को बुलाया और सारी बात बताई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। रोते हुए छात्रा ने कोतवाली निरीक्षक को आपबीती बताई। पुलिस तत्काल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed