{"_id":"110-34600","slug":"Bulandshahr-34600-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों ने तहसील पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों ने तहसील पर किया प्रदर्शन
Bulandshahr
Updated Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारपुर। चित्सौन के मनरेगा मजदूरों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर अपनी मजदूरी की मांग की। ग्राम पंचायत अधिकारी पर मजदूरी के पैसे न देने का आरोप लगा मजदूरों ने एसडीएम को शिकायत पत्र भी सौंपा।
चित्सौन के 24 से अधिक महिला और पुरुष बुधवार को तहसील पहुंचे। जगदीश, कालू, आमिना, संतोष, मधु, लता, कविता, कमला, शमशु, जरीना, मनोज, कांता, क्रांति, धर्मवती, चंदू, चन्द्रवती आदि का कहना था कि वह मनरेगा मजदूर हैं। उन्होंने गांव में आबादी के बीच पड़े घूरों को उठाने का काम 25 जनवरी से 5 फरवरी तक (12 दिन) किया लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी ने अभी तक इसका भुगतान नहीं किया है। मजदूरी को बार-बार खाते में डालने की बात कहकर टरकाया जा रहा है। एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता ने मजदूरी दिलाने का आश्वासन दिया।
समस्याओं को लेकर भाकियू ने मोर्चा खोला
शिकारपुर (ब्यूरो)। नगरपालिका क्षेत्र, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल से संबंधित समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया और समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
बुधवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए। तहसील अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि नगरपालिका द्वारा सलेमपुर तिराहे से खुर्जा बस स्टैंड तक की सड़क को उखाड़कर उस पर मोटा पत्थर डाल दिया गया है। इससे सड़क पर चलना भी दूभर हो रहा है। वहीं, खुर्जा बस स्टैंड पर नाला निर्माण हेतु मिट्टी को खोदकर सड़क पर डाल दिया गया है। इस कारण स्कूल जाने वाले छात्रों, अस्पताल जाने वाले मरीजों, विकासखंड जाने वाली जनता को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। खुर्जा बस स्टैंड पर नाले पर अतिक्रमण करा दिया गया है जबकि बार-बार अनुरोध के बाद भी शौचालय व मूत्रालय का निर्माण नहीं कराया गया है। विशन स्वरूप सैनी ने कहा कि शिकारपुर की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे कराए जा रहे हैं। शिकायत पत्र देने के बावजूद उनका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। रामचरन बापू आदि शामिल रहे।
भाकियू ने फूंका वित्तमंत्री का पुतला
स्याना। भारतीय किसान यूनियन ने अंतरिम बजट को किसान विरोधी बताते हुए बुधवार को गढ़ बस स्टैंड पर वित्तमंत्री पी. चिदंबरम का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। भाकियू के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। मांगेराम त्यागी ने कहा कि अंतरिम बजट में किसानों के हित में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया। ट्रैक्टर के उत्पाद शुल्क में कोई कमी नहीं की गई है जबकि पूंजीपतियों के काम आने वाली गाड़ियों पर उत्पाद शुल्क में कटौती की गई है। किसान आगामी लोकसभा चुनावों में किसान विरोधी बजट का जवाब देंगे। इस मौके पर दयाचंद त्यागी, डालचंद, श्रीपाल सिंह, प्रेमचंद, प्रवीण कुमार, ऋषिपाल सिंह, हरेन्द्र आदि मौजूद रहे।