{"_id":"110-34521","slug":"Bulandshahr-34521-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल दुकान सीज, प्रतिबंधित दवा भी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल दुकान सीज, प्रतिबंधित दवा भी मिली
Bulandshahr
Updated Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। ड्रग इंस्पेक्टर ने शुक्रवार देर शाम डिबाई में एक मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया जबकि शिकारपुर में एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित कैप्सूल जब्त किए। अन्य दो दुकानों से भी दवाओं के छह नमूने लिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन ने देर शाम डिबाई और शिकारपुर के मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि डिबाई स्थित औरंगाबाद कसेर में दो दुकानों के लाइसेंस चेक किए गए। साथ ही एक दुकान से चार दवाओं के जबकि दूसरी दुकान से दो दवाएं के सैंपल लिए गए। गांव काकरी बाग में एक मेडिकल स्टोर पर न बोर्ड था और न कोई बैठा ही था। ऐसे में दुकान को सीज कर दिया गया। शिकारपुर में बाबू बनारसी दास मार्केट, पैठ बाजार स्थित मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा के 144 कैप्सूल जब्त किए गए। दुकान पर ग्लिसरीन की दस बोतलें ऐसी मिलीं, जिन पर मैन्युफैक्चर तिथि ही नहीं थी। यहां से दो दवाओं के नमूने भी लिए गए हैैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रतिबंधित दवा मिलने वाले मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त होना तय है। संचालक को सजा भी हो सकती है।
5 कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस
बुलंदशहर। कृषि रक्षा अधिकारी ने शनिवार को पांच कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस जारी कर पांच दिन में जवाब मांगा है। 11 फरवरी को पीपीओ ने मंडी क्षेत्र में कीटनाशक की पांच दुकानों से 10 नमूने लिए थे।
विज्ञापन
5 कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस
बुलंदशहर। कृषि रक्षा अधिकारी ने शनिवार को पांच कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस जारी कर पांच दिन में जवाब मांगा है। 11 फरवरी को पीपीओ ने मंडी क्षेत्र में कीटनाशक की पांच दुकानों से 10 नमूने लिए थे।
विज्ञापन