फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बर्थडे पार्टी में चली गोली, दंपति घायल

बर्थडे पार्टी में चली गोली, दंपति घायल

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। मुरारीनगर कालोनी में शुक्रवार रात बर्थ डे पार्टी में जमकर हर्ष फायरिंग हुई। इसी बीच गोली लगने से एक दंपति घायल हो गया। घटना से पार्टी में हड़कंप मचा गया और रिश्तेदार भाग गए। तहरीर न मिलने के कारण पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

मुरारीनगर कालोनी में बदायूं निवासी विकास वार्ष्णेय किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार को उनके इकलौते बेटे के पहले जन्मदिन की पार्टी थी। केक कटने के बाद रिश्तेदार और उनके दोस्तों ने लाइसेंसी हथियारों से जमकर हर्ष फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलियां चलने की आवाज सुनकर जैसे ही बच्चे की गढ़मुक्तेश्वर निवासी बुआ अंजना और उनके पति सर्वेश कान पर हाथ रखकर पीछे हटे, धक्का लगने से एक रिश्तेदार की बंदूक चल गई। दंपति के पेट में छर्रे घुसने से दोनों घायल हो गए। जैसे ही पार्टी में रिश्तेदारों और लोगों को पता चला वह भाग गए। घायलों को नोएडा में भर्ती कराया गया है। मामला परिवार से जुड़ा होने के कारण तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed