{"_id":"110-34379","slug":"Bulandshahr-34379-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटी गई कार सिकंदराबाद से बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटी गई कार सिकंदराबाद से बरामद
Bulandshahr
Updated Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/गुलावठी। हापुड़ के चीनी व्यापारी सेे कैश लूट की घटना के चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने व्यापारी की कार को बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नामजदों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, कुछ बड़े नेता भी स्थानीय पुलिस को जल्द खुलासे के लिए फोन कर रहे हैं।
बुधवार को हरियाणा से भुगतान लेकर हापुड़ लौट रहे चीनी व्यापारी अरुण कुमार से उसके चालक समेत तीन लोगों ने कैश लूट लिया था। वारदात के बाद बताया गया था कि आरोपियों ने 50 लाख रुपये की लूट की है। व्यापारी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। इसके बावजूद पुलिस वारदात के खुलासे के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही थी। वहीं, कुछ नेता और पुलिस अफसर भी पुलिस पर जल्द खुलासे के लिए फोन कर रहे हैं। रविवार रात पुलिस ने तीन लाख रुपये और कार लूट की रिपोर्ट दर्ज की। इसके चंद घंटे बाद ही पुलिस ने सिकंदराबाद क्षेत्र से कार बरामद करने का दावा कर दिया। व्यापारी से लूटी गई कैश की रकम को लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है। दो दिन से क्षेत्र में एक करोड़ से अधिक लूट की चर्चा है, लेकिन दर्ज कराई रिपोर्ट में मात्र तीन लाख रुपये का जिक्र किया गया है। एसपी सिटी अजय साहनी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गईं हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कैश बरामद कर लिया जाएगा। कार सिकंदराबाद क्षेत्र से बरामद कर ली गई है।