फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   65 लाख में छूटा नुमाइश का ठेका

65 लाख में छूटा नुमाइश का ठेका

Sun, 09 Feb 2014 05:43 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 09 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नुमाइश मेले में तहबाजारी का ठेका शनिवार को 65 लाख रुपये में छोड़ दिया गया। खुली बोली के आधार पर ठेका देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

मेले में अलीगढ़ और बुलंदशहर के चार ठेकेदारों ने प्रमुख रूप से बोली लगाई। पहली बोली मोहम्मद अहसान ने 50 लाख की बोली। रफ्ता रफ्ता बोली आगे बढ़ी और 63.51 लाख रुपये पर रुक गई। इसी दौरान बोली स्थल पर एडीएम प्रशासन एसबी सिंह पहुंचे। उन्होंने बोली बढ़ाने का आग्रह किया और नुमाइश में वैराइटी शो पर पाबंदी की बात बताई। वैराइटी शो नहीं होने के आदेश पर ठेकेदार बिफर पड़े और ठेके से हाथ खड़े कर दिए। एडीएम ने पुराने डीएम का आदेश का हवाला देते हुए उनको समझाया, लेकिन ठेकेदार नहीं माने और वैराइटी शो को लेकर अड़ गए। बाद में अफसर मामले को डीएम के पास लेकर पहुंचे। डीएम ने नुमाइश का आयोजन पूर्व की भांति लगाने की सहमति दी। डीएम की ओर से वैराइटी शो को हरी झंडी मिलने के बाद 65 लाख रुपये बोली मोहम्मद अहसान ने बोल कर ठेका अपने नाम दर्ज करवा लिया। इससे पहले अलीगढ़ के ठेकेदार विनोद ने 63 लाख रुपये की बोली बोली थी। वहां एडीएम प्रशासन एसबी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गंगाराम गुप्ता, तहसीलदार परमानंद झा, वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत नुमाई समिति के सदस्य चंद्र भूषण मित्तल, मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमः इस बार नुमाइश नाट्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। यह फैसला आचार संहिता के डर से किया गया। बताया गया है कि 20 फरवरी को देश में आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में अगर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए तो प्रशासन की फजीहत का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed