फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सिख भक्तों ने निकाली शोभायात्रा

सिख भक्तों ने निकाली शोभायात्रा

Mon, 18 Nov 2013 05:43 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Mon, 18 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/डिबाई/स्याना। जिले में धूमधाम से गुरुनानक देव का जन्मोत्सव मनाया गया। गुरुद्वारों में शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। नगर क्षेत्र में शोभायात्रा और नगर कीर्तन निकाला गया। लंगर का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गुरुनानक के जन्मोत्सव पर नगर समेत अन्य क्षेत्रों में गुरुद्वारों को सजाया गया। रविवार सुबह से ही गुरुद्वारों में सिख भक्त पहुंचे। यहां पर उन्होंने शबद कीर्तन किया। अनूपशहर में परंपरागत रूप से गुरुद्वारा हरिराय साहिब सिंह सभा के बैनर तले क्षेत्र के सिख समुदाय ने अखाड़ों के साथ नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ बाल निकेतन स्कूल से हुआ। जहां गुरूग्रंथ साहब को पालकी साहिब के साथ वाहन में सजाकर निकाला गया। शोभायात्रा के आगे-आगे पंचप्यारे चल रहे थे। नगर कीर्तन कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए मदारगेट स्थित गुरूद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जहां पर गुरुद्वारे में गुरुवाणी का पाठ हुआ। सरदार रंजीतसिंह, कुलवंत सिंह, बचनसिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं डिबाई में गुरुनानक देव के जन्मोत्सव प्रकाश पर्व और बृह्मचारी त्रिवेणीदत्त जी के निर्वाण दिवस पर सत्संग भवन में पंजाबी समुदाय के लोगों ने प्रात: गुरूवाणी और डोल मंजीरों के साथ शबद कीर्तन हुआ। प्रात: समुदाय के लोगों द्वारा प्रभात फे री भी निकाली गई। वहां सुमन अरोरा, अंजली भसीन, नीरू साहनी, रश्मी भसीन, तरू अरोरा, राजीव अरोरा, तिलकराज साहनी, भगतजी, सनी सूरी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, स्याना में गुुरुद्वारा गुरु सिख सभा के अध्यक्ष सरदार तेजेंद्र निक्कू ने बताया कि गुरू का लंगर लगा और दीपमाला सजाई गई। ज्ञानी रनवीर सिंह द्वारा शबद कीर्तन का गायन हुआ। कुलवंत सिंह, जोगेन्द्र सिंह, करनैल सिंह, जसप्रीत कौर, जसमीत कौर, सुरजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed