फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अवैध वसूली पर भड़के टैक्सी चालक

अवैध वसूली पर भड़के टैक्सी चालक

Sun, 17 Nov 2013 05:44 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 17 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कालाआम चौराहे राजेबाबू पार्क के पास टैक्सी चालकों से पालिका सभासदों के नाम से हो रही अवैध वसूली पर टैक्सी चालकों में गुस्सा है। उन्होंने शनिवार को एसपी सिटी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

कालाआम राजेबाबू पार्क के पास स्टैंड पर टैक्सी खड़ी करने वाले एक दर्जन चालक शनिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नगर पालिका के सभासद बताने वाले कुछ लोग उनसे टैक्सी खड़ी करने की एवज में 20 रुपये घंटे प्रति टैक्सी का किराया मांगते हैं। विरोध करने पर वह अभद्रता करते हैं और रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देते हैं। इससे परेशान चालक स्टैंड पर वाहन खड़े करने से कतराने लगे हैं। चालकों ने एसपी सिटी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पालिकाध्यक्ष पिंकी गर्ग ने सभासदों पर अवैध वसूली के आरोप को निराधार बताया है। उनका कहना है कि नगरपालिका के संरक्षण में कोई टैक्सी स्टैंड नहीं चल रहा और ना ही किसी स्टैंड को पालिका से अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed