{"_id":"110-32594","slug":"Bulandshahr-32594-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चाय पिला धान से लदा ट्रक लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली चाय पिला धान से लदा ट्रक लूटा
Bulandshahr
Updated Sun, 17 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। मैनपुरी से दिल्ली के लिए धान लादकर चले ट्रक चालक-क्लीनर को अलीगढ़ के ढाबे पर नशीली चाय पिलाकर जहरखुरानों ने ट्रक लूट लिया। चालक-क्लीनर बेहोशी की हालत में नगर क्षेत्र में पड़े मिले। ट्रक तो बरामद कर लिया गया, लेकिन धान गायब है। शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। अलीगढ़ निवासी राकेश ने बताया कि उसका ट्रक में धान लादकर चालक-क्लीनर बृहस्पतिवार को मैनपुरी से दिल्ली के लिए लेकर निकला था। बताया गया है कि चालक-क्लीनर रात होने पर अलीगढ़ क्षेत्र स्थित ढाबे पर रुक गए। यहां उन्होंने खाना खाया और इसके बाद दो युवक ट्रक में सवार हो गए और उन्होंने चालक-क्लीनर को नशीली चाय पिला दी। इसके बाद शुक्रवार को चालक-क्लीनर और खाली ट्रक नगर क्षेत्र में बाईपास के पास मिले। होश आने पर चालक-क्लीनर ने उन्हें सूचना दी। राकेश का आरोप है कि पुलिस ने अलीगढ़ क्षेत्र की घटना बताकर वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया है। एसएसआई पीआर शर्मा ने बताया कि राकेश ने तहरीर नहीं दी, वह अलीगढ़ रिपोर्ट दर्ज कराने लौट गया।
विज्ञापन