{"_id":"110-32589","slug":"Bulandshahr-32589-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को दिनदहाड़े उठा ले गए बाइकर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को दिनदहाड़े उठा ले गए बाइकर्स
Bulandshahr
Updated Sat, 16 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर। नगला हॉंडा गांव स्थित ईंट भट्ठे से शुक्रवार को दिनदहाड़े झोपड़ी के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम बच्चे को बाइक सवार दो युवक उठा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के गया निवासी टुनटुन हांडा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है और परिवार के साथ झोपड़ी बना कर रहता है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर दो बजे अचानक बाइक सवार दो युवक पहुंचे और झोपड़ी के बाहर खेल रहे टुनटुन के चार वर्षीय मासूम बेटे राजेश का अपहरण कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से भट्ठा मजदूरों मे हड़कंप मच है। पीड़ित मजदूर ने अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ तहरीर देकर कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की मानें तो शुक्रवार शाम तक फिरौती के लिए अपहर्ताओं ने संपर्क नहीं साधा था। मासूम का दिनदहाड़े हुए अपहरण का कारण पुलिस को अभी तक समझ में नहीं आया है।
कोट्स
बिहार के गया में रहने वाले जिस भट्ठा मजदूर के बेटे का अपहरण हुआ है उसका कारण समझ के बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार एक दिन पहले ही बिहार से लौटा था। - रविकांत पाराशर, एसएचओ जेवर