फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चोरों की करतूत से अंधेरे में तीन गांव

चोरों की करतूत से अंधेरे में तीन गांव

Sat, 16 Nov 2013 05:43 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 16 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
बुगरासी। चोरों की करतूत से पिछले एक सप्ताह से तीन गांवों में अंधेरा छाया है। बिजली न आने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। जिससे किसान खेतों में पलेवा नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। बता दें कि आठ नवंबर की रात चोरों ने बसीबांगर-बुकलाना मार्ग से जा रही हाईटेंशन लाइन के नौ खंभों से करीब 3500 मीटर तार चोरी कर लिया था। तब से बुकलाना, बनभौरा और गेसूपुर गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। जूनियर इंजीनियर दीनदयाल सिंह ने अज्ञात चोराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बिजली के बिना हो रही दिक्क्त के कारण चौधरी देवेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, कुंवरपाल सिंह, बाल मुकंद, विमलेश ने जल्द आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन


चोला बिजलीघर में लगेंगी नई ओसीबी
बुलंदशहर। चोला बिजली घर को जल्द ही पुरानी मशीनरी से राहत मिलने वाली है। यहां पर पुरानी ओसीबी को बलकर नई ओसीबी को लगाया जा रहा है। बिजली घर में एक ओसीबी पहले से ही पहुंच चुकी है, जबकि दूसरी जल्द आने वाली है। एक्सईएन संदीप बंसल ने बताया कि जल्द ही बिजली घर में नई ओसीबी मशीन को लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट्स
नया तार लगाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। रविवार तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - दीनदयाल सिंह, जेई, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed