फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पंखे बंद-टंकी सूखी, निकला पसीना-निंदिया रूठी

पंखे बंद-टंकी सूखी, निकला पसीना-निंदिया रूठी

Sun, 19 May 2013 05:31 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 19 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
नलकूप और मोटर ठप, मोहल्लों में पेयजल संकट
विज्ञापन

रोस्टिंग के टाइम को लेकर व्यापारी-गृहिणियों में गुस्सा
भरी दोपहर औैर देर रात चली जाती है बिजली रानी
बुलंदशहर। भीषण गर्मी में बिजली की अंधाधुंध कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। निगम के नलकूप और मोटरें न चलने से मोहल्लों में पेयजल संकट हो गया है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। बिजली के रोस्टर टाइम को लेकर भी महिलाओं और व्यापारियों में गुस्सा है। भरी दोपहर और देर रात बिजली गुल हो जाती है। लोगों का पूरी रात करवटें बदलना पड़ता है। लोगों ने विद्युत निगम से रोस्टर टाइम बदलने की मांग की है।
अघोषित बिजली कटौती से को लेकर हाय-तौबा मची है। आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने, फाल्ट और ऊपर से निगम की ओर से कटौती से लोग परेशान हैं। कई स्थानों पर बिजली की सप्लाई सुचारू नहीं हो रही तो वहीं रोस्टर टाइम को लेकर लोगों में नाराजगी है। बिजली देर रात या दोपहर में गुल हो जाती है। व्यापारियों का कारोबार ठप हो रहा है।
विज्ञापन


पब्लिक की परेशानी
बिजली आपूर्ति का समय गलत है। दोपहर में लाइट की जरूरत होती है, तेज गर्मी के समय ही यह गायब हो जाती है। लोग दोपहर में परेशान रहते हैं। वहीं रात में यही हाल रहता है। -राखी यादव, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती भी गढ़ गई है। जरूरत के वक्त लाइट गुल हो जाती है। न दिन में चैन मिलता है, न रात में ही। पानी का संकट अलग से है। -शशि शर्मा, गृहिणी
रोस्टिंग का समय लखनऊ से निर्धारित किया जाता है। वहीं से कंट्रोल किया जाता है। स्थानीय स्तर पर समय को नहीं बदलना हमारे हाथ में नहीं है। - पंकज गुप्ता, एक्सईएन द्वितीय

पावर कट पर डीएम से मिले व्यापारी
बुलंदशहर। आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डीएम जीएस प्रियदर्शी को सौंपा। उन्होंने कहा कि बिजली की कटौती से जनता परेशान है। उद्योग-धंधे चौपट हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द बिजली व्यवस्था सही नहीं कराई गई तो व्यापारी आंदोलन करने पर विवश होंगे। ज्ञापन देने में रुपेशचंद अग्रवाल, शुभम गोयल, आशीष, कुलदीप, मोहित, दीपक, राहुल आदि लोग रहे।

उपभोक्ताओं ने जेई को बनाया बंधक
फूटा गुस्सा : बिजलीघर नंबर तीन पर दो घंटे किया हंगामा
बुलंदशहर। अघोषित बिजली कटौती से परेशान पब्लिक का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। उन्होंने बिजलीघर नंबर तीन पर धावा बोलकर जेई को बंधक बना लिया। लोगाें ने बिगड़ी बिजली व्यवस्था पर जेई को खरीखोटी सुनाई। साथ ही समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा। जेई के बेहतर सप्लाई देने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
वेल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में लोग शनिवार दोपहर 12 बजे विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजलीघर नंबर तीन पर पहुंचे। उन्होंने जेई विनय कुमार को कमरे में बंधक बना लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. युसुफ ने बताया कि स्याना रोड, अनूपशहर रोड, आनंद विहार कालोनी, टांडा, फैसलाबाद, कालीनदी रोड आदि स्थानों के वाशिंदे बिजली कटौती से त्रस्त हैं। सुबह बिजली आती है कुछ देर बाद फिर चली जाती है। कारोबार प्रभावित हो रहा है। जेई के आश्वासन के बाद ही लोगों ने करीब दो बजे घेराव समाप्त किया। वहां पर हसरत अली राणा, मो. तसलीम, राजेंद्र, जाकिर हुसैन, सचिन बंसल, जुबेर अहमद, बाबू खां, सुलेमान आदि लोग रहे।


स्याना में लोगों ने दिया धरना
स्याना। नगर और देहात क्षेत्र की बदहाल विद्युतापूर्ति को लेकर भाकियू व अखिल भारतीय उपभोक्ता जागृति मंच के तत्वावधान में लोग अधिशासी अभियंता के कार्यालय में धरने पर बैठे। एसडीओ राहुल गुप्ता के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया। भाकियू के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी और अखिल भारतीय उपभोक्ता जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेशचंद त्यागी ने कहा कि नयाबांस साहनपुर में नवनिर्मित बिजलीघर शुरू करके स्याना नगर को डबल ग्रुप में बिजली दिलाना निगम का काम है। जब आपूर्ति में सुधार नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर हिंद जनसेवा समिति के अध्यक्ष ललित त्रिवेदी, विनय शर्मा, नवेद पठान, ऋषिपाल चौहान, प्रेमपाल सिंह, लक्ष्मी नारायण शर्मा, छोटे लाल, संचालन मंशाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed